Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsWoman Accuses Contractor of Rape at Paper Mill in New Mandi

पेपर मिल के ठेकेदार पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

Muzaffar-nagar News - नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने पेपर मिल के ठेकेदार पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। घटना 6 फरवरी की है, जब ठेकेदार ने उसे काम के बहाने से रोका और जबरदस्ती दुष्कर्म किया। महिला ने डर के कारण पहले...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगरMon, 24 Feb 2025 06:52 PM
share Share
Follow Us on
पेपर मिल के ठेकेदार पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में भोपा रोड पर स्थित एक पेपर मिल में काम करने वाली महिला ने ठेकेदार पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला कई दिन पुराना बताया गया है। क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला भोपा रोड पर स्थित एक पेपर मिल में काम करती है। आरोप है कि छह फरवरी की शाम पेपर मिल के लेबर ठेकेदार ने उसे काम के बहाने से पेपर मिल में रोक लिया और जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने मुंह खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इस कारण वह काफी डरी हुई थी। उसने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। उसके बाद परिजनों के साथ थाने पर आयी महिला ने ठेकेदार के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरु कर दी है। थाना प्रभारी नई मंडी दिनेश चंद बघेल ने बताया कि महिला ने पेपर मिल के ठेकेदार पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें