ग्राम प्रधान ने जताया जान का खतरा बताया
Muzaffar-nagar News - गांव दूधाहेडी के ग्राम प्रधान अशोक राठी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पुरानी रंजिश के कारण उन्हें जान का खतरा है। उन्होंने बताया कि कुछ लोग उन्हें जान से मारने की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने तहरीर...

गांव में पुरानी रंजिश के चलते ग्राम प्रधान ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी जान का खतरा बताया है। उन्हें आशंका है कि उनके विरोधी किसी भी प्रकार की घटना को अंजाम दे सकते हैं। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच पड़ताल शुरु कर दी है। गांव दूधाहेडी के ग्राम प्रधान एवं अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष अशोक राठी ने मंसूरपुर थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके गांव में कुछ लोग विरोधी है। उन्हें कुछ सूत्रों के माध्यम से यह ज्ञात हुआ है कि उक्त विरोधी लोग उन्हें जान से मारने की फिराक में लगे हैं। थानाध्यक्ष सुभाष अत्री का कहना है मामले में जांच पड़ताल एवं पूछताछ की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।