Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsNirankari Mission Launches Project Amrit Clean Water Clean Mind Initiative

संत निरंकारी मिशन ने शुक्रतीर्थ में गंगा तट पर चलाया स्वच्छता अभियान

Muzaffar-nagar News - संत निरंकारी मिशन ने शुक्रतीर्थ में गंगा तट पर चलाया स्वच्छता अभियान

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगरSun, 23 Feb 2025 07:35 PM
share Share
Follow Us on
संत निरंकारी मिशन ने शुक्रतीर्थ में गंगा तट पर चलाया स्वच्छता अभियान

संत निरंकारी मिशन की सेवा भावना और मानव कल्याण के संकल्प को साकार करने हेतु प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत स्वच्छ जल, स्वच्छ मन परियोजना के तृतीय चरण का भव्य शुभारंभ परम श्रद्धेय सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं सत्कार योग्य निरंकारी राजपिता रमित के पावन सान्निध्य में किया गया। प्रोजेक्ट अमृत के अन्तर्गत सन्त निरंकारी मिशन की ब्रांच मुजफ्फरनगर में स्वच्छ जल -स्वच्छ मन का यह स्वच्छता अभियान शुक्रताल में प्रवाहित जीवन व मोक्षदायिनी गंगा-तट पर प्रात: 7:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित किया गया, जिसमें सन्त निरंकारी मिशन से जुड़े सैकड़ों स्वयंसेवकों सहित साध-संगत के सैकड़ों पुरूष व महिला अनुयायी उपस्थित होकर अपनी सेवायें अर्पित की। सहारनपुर जोन के जोनल इंचार्ज कुलभूषण चौधरी ने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है, ताकि भावी पीढ़ियों को निर्मल जल और स्वस्थ पर्यावरण का वरदान प्राप्त हो सके।

इस अवसर पर डा. सत्यपाल सिंह, श्री गंगा सेवा समिति शुक्रतीर्थ के पदाधिकारियों देवेन्द्र सिंह, महकार सिंह, सतबीर सिंह, अरूण गर्ग व मयंकार सिंह आदि उपस्थित थे। सेवादल संचालक नवीन कुमार व शिक्षक दीपक त्यागी के निर्देशन में सेवादल के भाई-बहनों ने अपनी सेवाएं अर्पित की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें