Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsJhansi Rani Park Beautification Project Approved with 1 5 Crore Funding

डेढ़ करोड़ से होगा झांसी रानी पार्क का सौन्दर्यीकरण

Muzaffar-nagar News - डेढ़ करोड़ से होगा झांसी रानी पार्क का सौन्दर्यीकरण

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगरSun, 23 Feb 2025 07:40 PM
share Share
Follow Us on
डेढ़ करोड़ से होगा झांसी रानी पार्क का सौन्दर्यीकरण

नगर पालिका करीब डेढ़ करोड़ की धनराशि से झांसी की रानी पार्क का सौन्दर्यीकरण कराने जा रही है। इसके लिए नगर पालिका के निर्माण विभाग के द्वारा प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। उक्त प्रस्ताव को डीएम की स्वीकृति मिली तो 15वें वित्त आयोग की धनराशि से निर्माण कार्य कराया जाएगा। यहां पर रानी झांसी लक्ष्मीबाई की पुरानी प्रतिमा को हटाकर नई प्रतिमा लगाई जाएगी। मेरठ रोड स्थित कमला नेहरू वाटिका का करीब 3.38 करोड की धनराशि से सौन्दर्यीकरण पर शासन की स्वीकृति की मोहर लग चुकी है। अब नगर पालिका के द्वारा टाउन हाल के समीप स्थित झांसी रानी पार्क का सौन्दर्यीकरण कराया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका के द्वारा तैयारी की जा रही है। डीएम की अध्यक्षता में शीघ्र 15वें वित्त आयोग की धनराशि से होने वाले निर्माण कार्यों को लेकर बैठक होने जा रही है। इस बैठक के लिए निकायों के द्वारा विभिन्न प्रस्ताव तैयार किए जा रहे है। नगर पालिका निर्माण विभाग के द्वारा झांसी रानी पार्क के सौन्दर्यीकरण का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। एई निर्माण अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि पालिकाध्यक्ष के निर्देशानुसार झांसी रानी स्मारक पार्क का कायाकल्प करने के लिए कार्य योजना बनाई गई है। इसके लिए प्राइवेट आर्किटेक्ट से प्रोजेक्ट डिजाइन बनवाया गया है। इसमें रानी झांसी लक्ष्मीबाई की पुरानी प्रतिमा को हटवाकर नई प्रतिमा लगाई जायेगी। यहां पर लाइटिंग फाउंटेन, बाउंड्री वॉल, बागवानी, झूले और व्यायाम संसाधन लगाने का कार्य भी कराया जाएगा। डीएम की स्वीकृति के बाद कायाकल्प का कार्य शुरू होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें