हार्टअटैक से नहीं हुई दुल्हन की मौत, जिंदा निकली
Muzaffar-nagar News - हार्टअटैक से नहीं हुई दुल्हन की मौत, जिंदा निकली

हार्टअटैक से दुल्हन की मौत नहीं हुई थी। दुल्हन अपनी सहेली के साथ मंगलवार को दोपहर चली गई थी। दुल्हन के पिता की शिकायत पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए दुल्हन व उसकी सहेली को ग्वालियर मध्यप्रदेश से बरामद किया है। मंगलवार को दुल्हन की हार्टअटैक की मौत की खबर ने लोगों को चौंका दिया था। दुल्हन की मौत की खबर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। पुलिस ने दुल्हन के बयान कोर्ट में दर्ज कराए हैं। झांसी के आचार्य योग श्री अविनाश की डॉक्टर बेटी सुषम्ना शर्मा की शादी शहर के मोहल्ला शांतिनगर निवासी डा. विजय भूषण पुत्र डा. भारतभूषण के साथ तय हुई थी। दोनों की शादी 18 फरवरी को होनी थी। शादी से कुछ घंटे पहले दुल्हन अपनी सहेली के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गयी। काफी तलाश करने पर दुल्हन व उसकी सहेली का कुछ पता नहीं चला। दोपहर के समय दुल्हन के पिता ने नई मंडी थाने पर मामले की शिकायत की। हालांकि मंगलवार शाम को दुल्हन की हार्टअटैक से मौत की खबर जबरदस्त तरीके से वायरल हुई। परिवार के लोगों ने इस बात का समर्थन किया था। बुधवार तड़के पुलिस ने दुल्हन व उसकी सहेली को ग्वालियर से बरामद कर लिया। नई मंडी पुलिस दोनों को लेकर थाने पर आ गई थी।
इस संबंध में सीओ मंडी रूपाली राय का कहना है कि दुल्हन व उसकी सहेली को बरामद कर लिया गया है। दुल्हन के कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कराए गए हैं। दुल्हन के पिता ने ही सहेली के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल दुल्हन व उसकी सहेली पुलिस की कस्टडी में ही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।