Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsUP Police Recruitment 965 Candidates Qualify in 4 8 km Run Despite Challenges

पुलिस भर्ती दौड़ में 965 अभ्यर्थी पास, 60 असफल

Moradabad News - मुरादाबाद में यूपी पुलिस भर्ती के लिए 4.8 किमी दौड़ में 965 अभ्यर्थियों ने क्वालीफाई किया, जबकि 60 फेल हो गए। दौड़ के दौरान पांच अभ्यर्थी बेहोश हुए और एक घायल हो गया। पुलिस भर्ती प्रक्रिया 10 फरवरी से...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादSat, 22 Feb 2025 07:28 PM
share Share
Follow Us on
पुलिस भर्ती दौड़ में 965 अभ्यर्थी पास, 60 असफल

मुरादाबाद। यूपी पुलिस भर्ती के लिए चल रही दौड़ में सोमवार को 965 अभ्यर्थियों ने निर्धारित समय में 4.8 किमी दौड़ पूरी कर अगले चरण के लिए क्वालीफाई किया। इस दौरान 60 अभ्यर्थी दौड़ पूरी न होने के कारण फेल हो गए। दौड़ते समय गिरने से एक अभ्यर्थी चोटिल भी हो गया। पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से चलाई जा रही सिपाही भर्ती प्रक्रिया के तहत बीते 10 फरवरी से दौड़ प्रतियोगिता चल रही है। 9वीं वाहिनी पीएसी ग्राउंड में यह दौड़ कराई जा रही है। शुक्रवार को इसमें 1051 पुरुष अभ्यर्थियों को बुलाया गया। इसमें से 26 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कुल 1025 पुरुष अभ्यर्थी दौड़ प्रतियोगिता में शामिल हुए। पुलिस भर्ती के नोडल अधिकारी एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि उपस्थित अभ्यर्थियों में से निर्धारित समय सीमा के अंदर 4.8 किमी की दौड़ पूरी करके 965 अभ्यर्थियों ने अगले चरण के लिए क्वालीफाई किया। इस दौरान 60 अभ्यर्थी फेल हो गए। दौड़ पूरी करने के लिए अभ्यर्थियों ने अपने दमखम का जबर्दस्त प्रदर्शन किया। दौड़ के दौरान पांच अभ्यथी बेहोश भी हो गए। एक अभ्यर्थी ग्राउंड पर गिरने के कारण चोटिल हो गया। मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें