Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsRapid Progress in PM Housing Scheme Survey in Thakurdwara

पीएम आवास योजना: सेल्फ सर्वे में ठाकुरद्वारा और डिलारी के लोग आगे

Moradabad News - प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के सर्वे में ठाकुरद्वारा के लोगों ने तेजी दिखाई है। अब तक 1302 लोगों का सर्वे किया गया है, जिसमें 821 लोगों को पात्र पाया गया है। केंद्र सरकार की धनराशि से पीएम आवास...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादMon, 3 Feb 2025 09:35 PM
share Share
Follow Us on
पीएम आवास योजना: सेल्फ सर्वे में ठाकुरद्वारा और डिलारी के लोग आगे

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के सर्वे में ठाकुरद्वारा के लोगों ने तेजी दिखाई है। दोनों ब्लॉकों में सेल्फ सर्वे की संख्या अधिक है। जबकि, विभाग की ओर इस कार्य के लिए 222 कर्मचारी तैनात किए हैं। अब तक इस योजना में 1302 लोगों का सर्वे हुआ है। पक्के घर से वंचित लोगों को गांवों में इस सर्वे के आधार पर आवास की सुविधा दी जाएगी। केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाली धनराशि से प्रदेश के गांवों में पीएम आवास प्लस योजना का संचालन हो रहा है। 31 मार्च तक जिले स्तर पर जरूरतमंदों की खोज होगी। सरकार की ओर से लोगों को सीधे सर्वे में शामिल होने की व्यवस्था दी गई है। जिसके तहत पात्र आनलाइन स्वयं भी आवास की मांग कर सकता है। विभागीय प्रयासों से भगतपुर टांडा, बिलारी, छजलैट, डिलारी, डींगरपुर, मुरादाबाद, मूंढापांडे और ठाकुरद्वारा में 821 लोगों को पात्र पाया गया है। जबकि, सर्वे में निजी तौर पर विभागीय ऐप पर 481 लोगों ने आवेदन किया है। इसमें ठाकुरद्वारा में 194 और डिलारी में 114 लोगों ने खुद अपनी पात्रता प्रस्तुत की है। यह संख्या विभागीय सर्वे करने वालों से अधिक है। विभागीय कर्मचारी डिलारी में 107 और ठाकुरद्वारा में 145 आवेदकों के सर्वे हुए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें