Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsRadha Krishna Event Celebrated at Ganga Mandir with Devotional Songs

आनंद और सुखों का सागर हैं भगवान कृष्ण

Moradabad News - गंगा मंदिर रामगंगा विहार में राधा कृष्ण के नाम एक शाम का आयोजन किया गया। कथा व्यास धीरशांत दास ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण आनंद और सुखों का सागर हैं। उन्होंने भक्तों की भक्ति की महिमा बताई और भजनों की...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादTue, 11 Feb 2025 07:58 PM
share Share
Follow Us on
आनंद और सुखों का सागर हैं भगवान कृष्ण

गंगा मंदिर रामगंगा विहार में एक शाम राधा कृष्ण के नाम का आयोजन किया गया। इसमें कथा व्यास धीरशांत दास ने कहा भगवान श्रीकृष्ण समस्त आनंद एवं सुखों का सागर है। गोविंद सदैव भक्तों के हृदय में विश्राम करते हैं। उन्होंने कहा कामी व्यक्तियों की कामनाएं पूरी करते भगवान थक जाते हैं। मगर भक्तों के हृदय में किसी प्रकार की कामना वासना नहीं होती इसीलिए भगवान यहीं विश्राम करते हैं। इसलिए कहा गया है कामना वासना के साथ प्रभु की भक्ति संभव नहीं है। उन्होंने भजनों की प्रस्तुति बकर सभी को झूमने के लिए विवश कर दिया। व्यवस्था में रेणुका प्रजापति, झब्बू सिंह, नेत्रपाल सिंह, विनोद, जबत सिंह, सुशीला देवी, चंचल सिंह, गौरी कुमारी, विशेष सिंह, हिमांशु कुमार, सपना सिरोही, सुधा शर्मा, सौरभ अग्रवाल, निखिल आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें