मानव देह को देवता भी हैं तरसते:सुभाष
Moradabad News - संत निरंकारी सत्संग भवन पर रविवार को मासिक साधसंगत का आयोजन हुआ। प्रचारक सुभाष सिंह ने ईश्वर के महत्व को बताया और कहा कि मानव जीवन अनमोल है। उन्होंने निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी के ब्रह्म ज्ञान...

संत निरंकारी सत्संग भवन पर मासिक साधसंगत का आयोजन रविवार को किया गया। प्रचारक सुभाष सिंह ने कहा कि मानव को देवता भी तरसते हैं क्योंकि इसी में ईश्वर को रखा गया है। संत निरंकारी सत्संग भवन पर मासिक साधसंगत का आयोजन किया गया, जिसमें प्रचारक सुभाष सिंह से आए और उन्होंने सतगुरु के विचारों को साधसंगत के समक्ष रखा। प्रचारक ने कहा कि निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज संसार को ब्रह्म ज्ञान प्रदान करके आत्मा का कल्याण कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि रामचरितमानस में गोस्वामी तुलसीदास लिखते हैं कि यह मानव जीवन अनमोल है। सारे संत और सभी धार्मिक ग्रंथों में भी यही लिखा है। गुरबाणी कहती है कि हे मनुष्यो गोविंद को भजते रहो। मनुष्य देह को देवता भी तरसते हैं, क्योंकि इसी मानव देह में ईश्वर को साक्षात देखा जाता है। उन्होंने आगे कहा कि ईश्वर चारों दिशाओं में व्याप्त है। मंच संचालन ओमप्रकाश सिंह ने किया तथा साधसंगत में मुखी ब्रह्म प्रकाश गुप्ता, सेवादल संचालक रामकुमार सिंह, रघुनाथ सिंह, राकेश कुमार, नरेश चंचल, मुकेश चौहान,मुनेश चौहान,विशाल चौहान, रामकुमार चौहान, अनमोल योगेश गुप्ता,पवन गुप्ता, महीपाल सिंह, वंदना चौहान, निशा, राजबाला चौहान, रितु गुप्ता, भावना गुप्ता, चंद्रवती, कुंवरवती,माला, माया, शकुंतला सहित सैकड़ो भक्तों ने प्रतिभाग किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।