पुलिसकर्मी की बेटी इरम का सपना यूपीएससी क्रैक करना
Moradabad News - डॉ. देवेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की इरम फातिमा ने प्रदेश में 10वां स्थान प्राप्त किया है। इरम का सपना यूपीएससी क्रैक करके IAS बनना है। उसने हाईस्कूल में 96.33% अंक हासिल किए हैं। इरम...

बिलारी। डॉ. देवेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की इरम फातिमा ने भी जिले की शान को और बढ़ाया है। प्रदेश में दसवां स्थान हासिल करने वाली इरम के पिता मो. मारूफ जीआरपी में हैं। चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी इरम का सपना यूपीएससी क्रैक करके आईएएस बनना चाहती हैं। हाईस्कूल में 96.33 फीसदी अंक हासिल करने वाली इरम का भी पसंदीदा विषय गणित है। रेसलर गीता फोगाट को पसंदीदा खिलाड़ी बताने वाली इरम रोजाना तीन से चार घंटे की सेल्फ स्टडी को सफलता की कुंजी मान रही हैं। मां नजमा परवीन घर के संभालने के साथ ही ईरम की पढ़ाई पर खासा ध्यान देती हैं। इरम ने गणित में 100, हिंदी में 97, अंग्रेजी में 98, साइंस में 98, सोशल साइंस में 96 व कला में 89 अंक हासिल किए हैं। प्रदेश की लिस्ट में नाम आने पर मो. मारूफ के घर में खुशी का माहौल है। इस बीच आसपास के लोगों ने घर पहुंच कर बधाइयां भी दीं। इरम ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ ही शिक्षकों को दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।