कांग्रेस दफ्तर पर पेड़ कटान की जांच शुरू, अधिकारी पहुंचे
Moradabad News - कांग्रेस दफ्तर के पास हरे पेड़ों की कटाई की शिकायत की जांच शुरू हो गई है। वन विभाग के अधिकारियों ने कांग्रेस नेताओं से जानकारी ली। कांग्रेस ने वट वृक्ष की कटाई पर आंदोलन की चेतावनी दी है। मुरादाबाद...

कांग्रेस दफ्तर से सटे हरे भरे पेड़ काटने की शिकायत की जांच शुरु हो गई है। शनिवार को वन विभाग के अधिकारी समेत अन्य लोग कांग्रेस दफ्तर पहुंचे और स्थिति का जाएजा लिया। वन अधिकारी ने कांग्रेस नेताओं से इस बाबत जानकारी भी हासिल की। कांग्रेसियों ने सनातनी आस्था के प्रतीक वट वृक्ष को काटने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। मुरादाबाद में जिला कांग्रेस दफ्तर को जानबूझकर ध्वस्त किए जाने की शिकायत अब गंभीर हो गई है। दफ्तर के स्वरुप को मिटाने की चल रही कोशिश के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने जिला प्रशासन का दरवाजा खटखटाया था। सालों से नीचे की दुकान व संपत्ति पर काबिज सर्राफा व्यापारी अब इस भवन को खाली कराना चाहता है। कांग्रेस नेताओं ने दफ्तर की पानी की पाइप लाइन काटने व दफ्तर के अहाते में खड़े वट वृक्ष के अवैध कटान की शिकायतें डीएम व वन विभाग से की गई। कांग्रेस नेताओं की शिकायत आज रंग लाई। शिकायत के आधार पर वन विभगा के रेंजर ने वृक्ष की अवैध कटाई की विभागीय तरीके से जांच की।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद का कहना है कि पार्टी का जिला कार्यालय गुरहट्टी चौराहे पर छह दशक से भी अधिक समय से है। यहीं से सियासी गतिविधियां संचालित होती रही है। हालांकि पूरा दफ्तर पार्टी को दान में मिला। पर कुछ सालों से नीचे की दुकानदार सर्राफा व्यापारी ऊपरी हिस्से को अपना बताकर खाली कराने की कोशिश में जुटे है। दो दिन पहले पाइप लाइन काटकर बंद करने व बड़े पेड़ को कटवाने से दफ्तर की दीवारों पर दरार आ गई। गुरुवार को कांग्रेसियों ने डीएम व अन्य अफसरों से शिकायत की। इसे लेकर वन रेंजर मनोज वर्मा आज दफ्तर पहुंचे और मुआयना किया।
पार्टी प्रवक्ता सुधीर पाठक ने बताया कि वन रेंजर के मुआयने के दौरान पेड़ कटान को लेकर जानकारी ली। इस दौरान वरिष्ठ नेता अनूप दुबे, अफजल साबरी, भयंकर सिंह बौद्ध, राजेन्द्र वाल्मीकि, अकरम खां, बाबर सैफी, मंगलसेन, नाजिम, सतीश दिवाकर हितेश भटनागर रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।