Government Agricultural Initiative 2025 Farmers Educated on Crop Improvement खरीफ फसलों में लगने वाले रोग व आलू की उन्नत प्रजातियों के बारे में बताया, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsGovernment Agricultural Initiative 2025 Farmers Educated on Crop Improvement

खरीफ फसलों में लगने वाले रोग व आलू की उन्नत प्रजातियों के बारे में बताया

Moradabad News - भारत सरकार के कृषि मंत्रालय और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने 9 गांवों में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किसानों के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें खरीफ फसलों और आलू की उन्नत प्रजातियों के बारे में...

Sat, 7 June 2025 07:16 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share
खरीफ फसलों में लगने वाले रोग व आलू की उन्नत प्रजातियों के बारे में बताया

भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के संयुक्त राष्ट्र व्यापी अभियान विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025 के अंतर्गत ग्राम रेहटा माफी, डिलारी, तिगरी, नया गांव, आलमगीरपुर, मलकपुर सामली, करनपुर, चंदुपुरा, कुडेसरा कुल 9 गांव में कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से गठित 3 टीमों ,कृषि विभाग एवं रेखा विभाग के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वैज्ञानिकों ने खरीफ फसलों में लगने वाले व आलू की उन्नत प्रजातियों के बारे में बताया। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ रवीन्द्र कुमार द्वारा कार्यक्रम में आए कृषकों को खरीफ की फसलों में सूक्ष्म पोषक तत्वों के महत्व के बारे में विस्तार से बताया व उनकी समस्या का समाधान किया।

केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम, मेरठ के प्रधान वैज्ञानिकों डॉ वी.के. गुप्ता व डॉ सुभाष एस. ने कृषकों को आलू एवं अन्य खरीफ फसलों में लगने वाले रोग, आलू की उन्नत प्रजातियों के बारे में बताया। गन्ना विभाग के डॉ नीरज तोमर ने किसानों को गन्ने के सभी पहलुओं के बारे में चर्चा की।कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक दीपक कुमार ने धान में लगने वाली बीमारियों व उनकी रोकथाम के बारे में विस्तार से बताया , अविनाश चौहान ने धान फसल की प्रजातियों एवं दलहनी फसलों की उपयोगिता के बारे में बताया तथा डॉ राजेश कुमार द्वारा गाय/भैंस में सही गर्भाधान कैसे करवाएं, के बारे में बताया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अलावा कृषि विभाग से आए राजपुत्र द्वारा किसानों को विभाग की तरफ से मिलने वाली योजनाओं एवं अन्य लाभों के बारे में बताया। कार्यक्रम की व्यवस्था कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा की गई। कार्यक्रम में सभी ग्राम पंचायत के प्रधान उपस्थित रहे, तथा आज के अभियान में साढ़े चार सौ से अधिक किसान उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।