Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsArya Samaj Hosts Weekly Satsang with Vedic Yajna and Bhajans

साप्ताहिक सत्संग में यज्ञ कराया संपन्न

Moradabad News - आर्य समाज स्टेशन रोड पर आयोजित साप्ताहिक सत्संग में आर्य पुरोहित वीरेंद्र आर्य ने यज्ञ संपन्न कराया। रविन्द्र आर्य ने भजन प्रस्तुत किया और डॉ. राम मुनि ने सत्यार्थ प्रकाश का पाठ किया। आचार्य विमल...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादSun, 23 Feb 2025 09:52 PM
share Share
Follow Us on
साप्ताहिक सत्संग में यज्ञ कराया संपन्न

आर्य समाज स्टेशन रोड में आयोजित साप्ताहिक सत्संग में रविवार को आर्य पुरोहित वीरेंद्र आर्य ने राजेश नारंग और डॉ. आलोक कुमार की यजमानी में वैदिक रीति से यज्ञ संपन्न कराया। वहीं रविन्द्र आर्य ने भजन प्रस्तुत किया और डाॅ. राम मुनि ने सत्यार्थ प्रकाश का पाठ किया। आर्य विद्वान सूर्य प्रकाश द्विवेदी ने वेद व्याख्या की। महर्षि दयानंद सरस्वती की द्वितीय जन्म शताब्दी पर बोलते हुए आर्य विद्वान आचार्य विमल शास्त्री ने संबोधित किया। महर्षि दयानंद गुजराती होते हुए भी हिन्दी की गद्य शैली को प्रश्नोत्तर शैली बनाकर सत्यार्थ प्रकाश लिखा जो संसार की अद्भुत रचना है। विनोद कुमार गुप्ता, निर्मल आर्य, जिला प्रधान अजब सिंह, जिला मंत्री रमेश सिंह आर्य, डॉ. आलोक कुमार, यशपाल मुनि, विजय कौशिक, रविन्द्र आर्य, ज्ञानप्रकाश भगत आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें