Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsTragic Suicide in Mirzapur Man Hangs Himself After Dispute with Wife

पत्नी से विवाद के बाद पति ने फंदे पर लटक कर दी जान

Mirzapur News - मिर्जापुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के धौरुपुर गांव में शुक्रवार की रात पत्नी से

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुरSat, 22 Feb 2025 10:25 PM
share Share
Follow Us on
पत्नी से विवाद के बाद पति ने फंदे पर लटक कर दी जान

मिर्जापुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के धौरुपुर गांव में शुक्रवार की रात पत्नी से विवाद के बाद पति ने फंदे पर लटककर जान दे दी। मृत युवक मजदूरी करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भरुहना चौकी क्षेत्र के धौरुपुर गांव निवासी 30 वर्षीय अजय चौहान पुत्र हरीवंश चौहान मजदूर था। मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। शुक्रवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे अजय अपने घर पर थे। घर पर पत्नी प्रियंका से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद अजय घर के बरामदे में आए और रोशनदान में लगे सरिया में साड़े के फंदे के सहारे झूल गए। कुछ देर पत्नी प्रियंका जब बरामदे में पहुंची तो पति को फंदे पर लटकता देख उसके होश उड़ गए। प्रियंका की चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोग पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से अजय को फंदे से नीचे उतारकर आनन-फानन में मंडलीय अस्पताल भर्ती कराया गया। यहां डाक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। पति की मौत से पत्नी का रो रो कर हाल बेहाल हो गया। घटना के समय घर के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अजय को एक पुत्र व एक पुत्री है। घर का इकलौता पुत्र था। एक बहन है। घर के इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इस संबंध में देहात कोतवाल सदानंद सिंह ने बताया कि युवक ने फंदे पर लटककर आत्महत्या किया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें