Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsTragic Accident Farmer Dies in Hit-and-Run on Jamui-Sundarpur Highway

अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार किसान की मौत

Mirzapur News - चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जमुई सुंदरपुर हाइवे पर शनिवार की दोपहर

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुरSat, 22 Feb 2025 11:33 PM
share Share
Follow Us on
अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार किसान की मौत

चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जमुई सुंदरपुर हाइवे पर शनिवार की दोपहर लगभग एक बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अदलहाट थाना क्षेत्र के कोलना गांव निवासी 50 वर्षीय मनोज पांडेय पुत्र स्व. दुर्गा पांडेय किसान थे। वह अपनी बाइक से कैलहट किसी काम से गए थे। दोपहर बाइक सवार मनोज कैलहट से जमुई की ओर आ रहे थे। जैसे ही जमुई सुंदरपुर हाईवे पर पहुंचे। तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित हो गई और मनोज का सिर डिवाइडर में टकरा गया। जिससे मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार मनोज हेलमेट नहीं पहने थे, यदि हेलमेट पहने होते तो शायद उनकी जान बच सकती थी।

घटनास्थल पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची चुनार पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस की सूचना पर मृत किसान के परिजन भी पहुंच गए। मृतक मनोज को दो पुत्री व एक पुत्र हैं। इस संबंध में चुनार कोतवाल रवींद्र भूषण मौर्य ने बताया कि डिवाइडर में टकराने से बाइक सवार किसान की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हेलमेट पहने होते तो जान बच सकती थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें