Soldier Assaulted at Toll Plaza in Aharora Dispute Over Toll Fees टोल टैक्स के विवाद में सेना के जवान से मारपीट, Mirzapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsSoldier Assaulted at Toll Plaza in Aharora Dispute Over Toll Fees

टोल टैक्स के विवाद में सेना के जवान से मारपीट

Mirzapur News - अहरौरा के वाराणसी-शक्ति नगर मार्ग पर एक अस्थाई टोल प्लाजा पर बुधवार को एक सेना के जवान कमलेश कुमार चौहान के साथ टोल को लेकर विवाद हुआ। टोल कर्मचारियों ने जवान और उसके दो साथियों के साथ मारपीट की,...

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुरThu, 15 May 2025 02:41 AM
share Share
Follow Us on
टोल टैक्स के विवाद में सेना के जवान से मारपीट

अहरौरा,हिन्दुस्तान संवाद । स्थानीय थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्ति नगर मार्ग पर बनस्थली महाविद्यालय के पास स्थित अस्थाई टोल प्लाजा पर बुधवार की शाम को अहरौरा नगर के कटरा निवासी एक सेना के जवान के साथ टोल को लेकर हुए विवाद में टोल कर्मचारियों ने मारपीट की। मारपीट में जवान और अन्य दो साथी भी घायल हो गए। जवान ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने भी टोल प्लाजा पर मारपीट में दो कर्मचारियों के घायल होने की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पैरामिलिट्री फोर्स में तैनात नगर के कटरा निवासी कमलेश कुमार चौहान पुत्र रामविलास चौहान की शादी आठ मई को थी।

वह शादी में घर पर आया है। वह अपने दो साथियों के साथ बुधवार की शाम को कार से टोल प्लाजा के दक्षिण तरफ स्थित अपने दूसरे मकान पर रहा था। टोल पर टोल टैक्स को लेकर विवाद हो गया। टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों ने दौड़ा कर कमलेश चौहान की पिटाई कर दी। वहीं उसके साथी सुनील कुमार व मनोज पटेल को भी चोट आई है। टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने बताया कि टोल न देने पर हुए विवाद में टोल कर्मी अंशुमान व टोल मैनेजर अतुल सिंह से विवाद के बाद मारपीट कर ली गई। दोनों को चोट आई है। प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ ने बताया की टोल पर मारपीट की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।