नगर व्यापार मंडल ने कैंडल मार्च निकाल फूंका पुतला
Mirzapur News - चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। जम्मू- काश्मीर के पहलगाम में सैलानियों को गोली मारकर की गई

चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। जम्मू- काश्मीर के पहलगाम में सैलानियों को गोली मारकर की गई हत्या के विरोध में व्यापार मण्डल के सदस्यों ने कैंडल मार्च निकाल कर पुतला दहन किया। चुनार व्यापार मंडल के सदस्यों ने शनिवार को देर शाम रामलीला मैदान में एकत्रित होकर कैंडल मार्च निकाला।
इस दौरान जुटे व्यापारियों ने हिन्दू सैलानियों की हत्या किए जाने को जघन्य अपराध बताया। कहाकि इस घटना से पूरा देश मर्माहत है। आतंकवादियों के इस कृत्य को देश के लोग कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके बाद आक्रोशित व्यापारियों ने चौक चौराहे पर आतंकवाद का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। पुतला फूंकने वालों में व्यापार मंडल के अध्यक्ष यासीन राइन, बचाऊ लाल सेठ, संजय साहू, रमेश साहू, विजय बहादुर सिंह, चंद्रहास गुप्ता, मनीष राय, अफसर अली, पारस गुप्ता, प्रमोद शर्मा, चंदन सेठ, महेंद्र सेठ, कैलाश सहित बड़ी संख्या में व्यापार मंडल के सदस्य शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।