टाटा सूमो के धक्के से मैक्स वाहन के चालक की मौत
Mirzapur News - मतदान के दौरान बूथ पर सुरक्षा की रही तगड़ी व्यवस्था उप जिला निर्वाचन अधिकारी(पंचायत) ने मतदान केंद्र का मतदान के दौरान बूथ पर सुरक्षा की रही तगड़ी व्

ड्रमंडगंज, हिन्दुस्तान संवाद
मिर्जापुर-रीवां मार्ग पर ड्रमंडगंज के लहुरियादह गांव के पास बुधवार को टाटा सूमो के धक्के से मैक्स वाहन के चालक की मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार श्रद्धालु बाल-बाल बच गए। मृत चालक संगम स्नान करने के बाद वापस लौट रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मध्य प्रदेश के मऊगंज जनपद के हनुमना थाना क्षेत्र के गांव बरौंही गांव निवासी 34 वर्षीय रामलाल प्रजापति चालक था। वह बुधवार को गांव के दस से बारह की संख्या में लोगों को लेकर प्रयागराज महाकुम्भ मेले में गया था। यहां संगम स्नान के बाद सभी वापस घर लौट रहे थे। दोपहर लगभग दो बजे जैसे ही ड्रमंडगंज क्षेत्र के लहुरियादह प्राथमिक विद्यालय के पास चालक वाहन लेकर पहुंचा। तभी वाहन के पीछे का टायर ब्रस्ट हो गया। चालक रामलाल नीचे उतरकर वाहन का टायर बदलने लगा। उसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार टाटा सूमो ने रामलाल को टक्कर मारते हुए मैक्स वाहन में भ्भिड़ गई। दुर्घटना में चालक रामलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि मैक्स वाहन में सवार श्रद्धालु बाल बाल बच गए। धक्का मारने के बाद चालक टाटा सूमो छोड़कर भाग निकला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल चालक सीएचसी लालगंज में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सक ने रामलाल प्रजापति को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही मृत चालक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों वाहन को कब्जे में ले लिया है। वहीं मृतक चालक के भाई वंश लाल प्रजापति ने टाटा सूमो के अज्ञात चालक के विरुद्ध तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। मृतक रामलाल को दो पुत्र और एक पुत्री हैं। पति की मौत से पत्नी रविता का रो रो कर हाल बेहाल हो गया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि मृत वाहन चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।