Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur News24 Newly Appointed Anganwadi Workers in Pathehra MLA Emphasizes Child Development

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को विधायक ने सौंपा नियुक्ति पत्र

Mirzapur News - पटेहरा, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड पटेहरा के सभागार में शुक्रवार को बाल विकास परियोजना

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुरFri, 25 April 2025 06:42 PM
share Share
Follow Us on
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को विधायक ने सौंपा नियुक्ति पत्र

पटेहरा, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड पटेहरा के सभागार में शुक्रवार को बाल विकास परियोजना विभाग में नवनियुक्त 24 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मड़िहान के विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल व ब्लाक प्रमुख गरिमा कोल ने दिया। नियुक्ति पत्र मिलते ही कार्यकत्रियों के चेहरें खिल गए।

विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा सभी लोग ईमानदारी से नन्हे बच्चों के विकास, कुपोषित बच्चों को सुपोषित, धात्री महिलाओं के लिए सतत प्रयत्नशील रह कर सरकार की मंशा के अनुरुप कार्य करें। इस दौरान बेलहरा की उर्मिला, हसरा की सुधा सिंह जमुई की सोनी देवी, देवरी उत्तर की सुनीता मौर्या,बेदौली की तनु, बनावरीपुर की उजला त्रिपाठी, अटारी की नीलम गिरी के साथ दो दर्जन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण किया गया। विधायक ने कार्यक्रम में सही व्यवस्था नहीं होने पर बाल विकास पुष्टाहार परियोजना अधिकारी को फटकार भी लगाई। कार्यक्रम में बीडीओ शरद कुमार सिंह, सीएम फेलो देवेंद्र दीक्षित, जेई एमआई बृजमोहन, जगप्रकाश कोल आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें