Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsYouth Arrested for Harassment and Disturbance in Meerut Car Seized

महिला दरोगा पर कार सवार मनचलों ने छींटाकशी की, मचाया हुड़दंग, तीन गिरफ्तार

Meerut News - मेरठ के फलावदा कस्बे में कुछ युवकों ने कार में हुड़दंग करते हुए महिला दरोगा के खिलाफ टिप्पणी की। महिला दरोगा ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया और उनकी कार सीज कर दी गई।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठFri, 2 May 2025 02:46 AM
share Share
Follow Us on
महिला दरोगा पर कार सवार मनचलों ने छींटाकशी की, मचाया हुड़दंग, तीन गिरफ्तार

मेरठ/मवाना। फलावदा कस्बे में कार सवार युवकों ने सड़क पर हुड़दंग के दौरान महिला दरोगा को देखकर हूटिंग और कमेंटबाजी की। महिला दरोगा की सूचना पर पुलिस ने कार का पीछा कर तीन युवकों को पकड़ लिया। साथ ही कार को सीज कर दिया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फलावदा कस्बे में अल्टो कार सवार युवक सड़क पर हुड़दंग मचा रहे थे। इस दौरान उन्होंने पैदल जा रही फलावदा थाने में तैनात महिला दरोगा को देखकर हूटिंग शुरू कर दी और म्यूजिक तेज आवाज में बजाना शुरू कर दिया। महिला दरोगा पर कमेंट किया। महिला दरोगा ने थाने में फोन किया।

पुलिस ने कार को अटल चौक के समीप पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों ने अपने नाम आदित्य निवासी टांडी व अंकुश पुत्र अवितपाल निवासी नंगली साधारण, सन्नी पुत्र पवन नगला आजड़ बताए हैं। पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरोगा धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि तीनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार को सीज कर दिया है। ---------- कुछ युवक कार लेकर सड़क पर उत्पात मचा रहे थे और तेज रफ्तार से वाहन चला रहे थे। महिला दरोगा ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने कमेंटबाजी की। पुलिस ने पीछा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार सीज की गई है। -डॉ. राकेश कुमार मिश्रा, एसपी देहात मेरठ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें