Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsWeather Update Meerut Sees Temperature Rise After Rainfall Next Rain Expected on February 27

उछलेगा तापमान, 27 को फिर बारिश के आसार

Meerut News - मेरठ और वेस्ट यूपी में गुरुवार को बारिश के बाद शुक्रवार को मौसम साफ रहा। दिन का तापमान 27.6 डिग्री और रात का 11 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अगले तीन-चार दिनों में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। 27...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठSat, 22 Feb 2025 04:56 AM
share Share
Follow Us on
उछलेगा तापमान, 27 को फिर बारिश के आसार

मेरठ। मेरठ सहित वेस्ट यूपी में गुरुवार को हुई बारिश के बाद शुक्रवार को मौसम साफ रहा। कुछ समय के लिए बादल छाए रहे। लेकिन दिन के तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। रात के तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। शुक्रवार को मेरठ का अधिकतम तापमान 27.6 और न्यूनतम 11 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मेरठ में दिन-रात के तापमान सामान्य से क्रमश: 3.2 एवं 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड हुए। विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के आसार हैं। ऐसा होने पर मेरठ में जल्द ही अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। रात के तापमान में मामूली गिरावट संभव है। वहीं, 27 फरवरी को मेरठ सहित वेस्ट यूपी में एक बार फिर से बारिश दस्तक देने जा रही है। कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। शुक्रवार को मेरठ का एक्यूआई 75 दर्ज हुआ जो अच्छी श्रेणी में है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें