Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsUP Board Exams 2024 Strict Measures and Monitoring in Meerut

बोर्ड परीक्षा को लेकर पुलिस, प्रशासन तैयार : डीएम

Meerut News - मेरठ में 24 फरवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए प्रशासन ने तैयारी की है। जिले में 102 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। एडीएम ब्रजेश कुमार सिंह को नोडल...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठMon, 24 Feb 2025 04:06 AM
share Share
Follow Us on
बोर्ड परीक्षा को लेकर पुलिस, प्रशासन तैयार : डीएम

मेरठ, मुख्य संवाददाता डीएम डा.विजय कुमार सिंह ने कहा है कि 24 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए पुलिस व प्रशासन तैयार है। जिले में कुल 102 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। सभी केंद्रों पर लगातार नजर रखी जा रही है। असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटने का निर्देश दिया गया है। परीक्षा के कानून-व्यवस्था के लिए एडीएम सिटी ब्रजेश कुमार सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक को कड़ी निगरानी रखने को कहा गया है।

डीएम ने बताया कि सभी 102 परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट भी लगाये गये हैं। सुबह छह बजे से ही जिले के परीक्षा केंद्रों की मॉनिटरिंग शुरू हो जाएगी। जिले में उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 लागू है। अधिनियम की धाराओं का उल्लंघन करने वालों को अधिकतम आजीवन कारावास की सजा होगी। साथ ही एक करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। उधर, एडीएम सिटी ब्रजेश कुमार सिंह ने भी संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा(अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 का सख्ती से पालन कराने को कहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें