Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsSevere Heatwave Hits Meerut Temperature Reaches 41 1 C

मेरठ में पारा रिकॉर्ड की ओर, पहुंचा 41.1 डिग्री सेल्सियस

Meerut News - मेरठ और पश्चिम यूपी में गर्मी बढ़ रही है। शुक्रवार को मेरठ का तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया, जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन है। 20 अप्रैल 2017 का रिकॉर्ड 42.4 डिग्री सेल्सियस है। दिन का तापमान...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठSat, 26 April 2025 05:20 AM
share Share
Follow Us on
मेरठ में पारा रिकॉर्ड की ओर,  पहुंचा 41.1 डिग्री सेल्सियस

मेरठ। भीषण गर्मी की चपेट में मेरठ सहित वेस्ट यूपी के अधिकांश हिस्से आने लगे हैं। शुक्रवार को मेरठ में तापमान रिकॉर्ड की ओर बढ़ चला और यह 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। मेरठ में 20 अप्रैल 2017 को अब तक का सर्वाधिक 42.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हो चुका है जो ऐतिहासिक रिकॉर्ड है। गुरुवार के सापेक्ष दिन में 0.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई और रात में 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट। इससे दिन का तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ और रात का सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम। मेरठ का एक्यूआई 240 दर्ज हुआ जो खराब श्रेणाी में है। हालांकि वेस्ट यूपी में आंधी-बारिश के भी आसार बने हुए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें