रतन टाटा से छोटी सी मुलाकात, बोले सिर्फ तथ्यों पर रहना....
Meerut News - यह कहानी छह वर्ष पुरानी है जब रतन टाटा ने एक कांफ्रेंस में कहा था कि तथ्यों से परे मत जाना। लेखक एके गांधी ने उनके जीवन पर बायोग्राफी लिखी है, जिसमें रतन टाटा की सादगी और अनुशासन को दर्शाया गया है। यह...

बात छह वर्ष पहले की थी। रतन टाटा दिल्ली में एक कांफ्रेंस में आए थे। इत्तेफाक से मैं भी इस कांफ्रेंस में मौजूद था। इसी दौरान उनसे छोटी सी मुलाकात हुई। मैंने उनसे उन पर बॉयोग्राफी लिखने की इच्छा जताई। उन्होंने मुझे सिर्फ इतना ही कहा: प्लीज स्टिक द फेक्ट्स। तथ्यों से परे मत जाना। इसके बाद मैंने उनके जीवन से जुड़े सभी तथ्यों को समेटा और शब्दों में पिरोया। रतन टाटा के जीवन को अगर तथ्यों के दायरे में समझना है तो रतन टाटा, ए कम्प्लीट बॉयोग्राफी में मिल जाएगा। यह बात है मेरठ निवासी और जाने-माने लेखक एके गांधी की। डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम और मुकेश अंबानी सहित देश की चर्चित शख्सियतों पर बॉयोग्राफी लिख चुके एके गांधी की उक्त पुस्तक शुक्रवार को ट्रेंड में रही। एके गांधी के अनुसार चूंकि रतन टाटा जी ने खुद तथ्यों पर टिके रहने को कहा था, ऐसे में मेरे लिए इनसे परे जाना संभव नहीं था। रतन टाटा की इस पुस्तक का पहला एडिशन 2021 में प्रकाशित हुआ था। गांधी के अनुसार वे सादगी, समर्पण और अनुशासन की जीती-जागती मिसाल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।