Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsProtests Erupt at Meerut-Delhi Expressway Toll Plaza Over Misconduct by Toll Workers

टोल प्लाजा पर हंगामा, अभद्रता का लगाया आरोप

Meerut News - मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे के परतापुर टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन बीआरए के अध्यक्ष डॉ. दिग्विजय भाटी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने टोल प्रबंधक के खिलाफ हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठMon, 24 Feb 2025 04:08 AM
share Share
Follow Us on
टोल प्लाजा पर हंगामा, अभद्रता का लगाया आरोप

मेरठ, संवाददाता मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे स्थित परतापुर टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन बीआरए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिग्विजय सिंह भाटी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने टोल प्रबंधक पर अभद्रता का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया।

भारतीय किसान यूनियन बीआरए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दिग्विजय भाटी ने कहा कि टोलकर्मी आए दिन लोगों से अभद्रता करते हैं और विरोध करने पर मारपीट करते हैं। कुछ दिन पहले उनके एक पदाधिकारी के साथ भी बिना किसी कारण अभद्रता की गई थी। कहा कि इस तरह की मनमानी और अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने टोल अधिकारियों का घेराव करते हुए चेतावनी दी कि अगर भविष्य में किसी भी आमजन या किसान के साथ इस तरह का बर्ताव होगा तो कार्यकर्ता टोल पर धरना देंगे। इस दौरान जिला अध्यक्ष मोहित किनापुर, महानगर अध्यक्ष मुकुल प्रधान, दीपक ढिल्लोर, मयंक मावी, रोहित प्रधान, अभिषेक चपराना, वंश प्रधान, अभिमन्यु राणा, अक्षय, अंश, वकार चौधरी, रवि यादव, इरफान चौधरी, बासित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें