Meerut Mayor Inspects Madhavpuram s Sewer Crisis Demands Immediate Action मेयर ने निगम अधिकारियों के साथ देखा माधवपुरम का नरक, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsMeerut Mayor Inspects Madhavpuram s Sewer Crisis Demands Immediate Action

मेयर ने निगम अधिकारियों के साथ देखा माधवपुरम का नरक

Meerut News - मेरठ के मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने माधवपुरम का दौरा किया और वहां के सीवर की खराब स्थिति पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि कोई जानमाल का नुकसान हुआ, तो कठोर कार्रवाई की...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठWed, 30 April 2025 06:03 AM
share Share
Follow Us on
मेयर ने निगम अधिकारियों के साथ देखा माधवपुरम का नरक

मेरठ। मंगलवार को मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने नगर निगम अधिकारियों के साथ माधवपुरम का नरक देखा। इस दौरान माधवपुरम सेक्टर -1 और आसपास के इलाकों की स्थिति पर गहरी नाराजगी जताई। इस पर निगम अधिकारियों ने कहा कि यह कार्य जल निगम से होना है। जल-कल विभाग की टीम नहीं कर सकती है। इस पर मेयर और नाराज हो गए। कहा कि यदि कोई जानमाल का नुकसान हुआ तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। माधवपुरम के लोगों और पार्षद दीपक वर्मा की शिकायत पर मंगलवार को मेयर, निगम अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान मेयर ने पाया कि सीवर धसने के कारण एक सप्ताह से अधिक समय के बावजूद समाधान नहीं किया गया। अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी जताई। विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि उक्त सीवर 25-30 फुट गहरा है, जिस पर कार्रवाई जल निगम से होनी है। इसके बाद मेयर ने जल निगम के एक्सईएन से दूरभाष पर वार्ता कर निष्क्रियता के प्रति रोष प्रकट किया गया है। सख्त चेतावनी देते हुए 24 घंटे के अंदर ठेकेदार को निर्देशित कर कार्य शुरू करने के कड़े निर्देश दिए गए। माधवपुरम के लोगों ने यह भी कहा कि कई स्थानों पर सीवर खुले हुए हैं, जिसमे बच्चों के गिरने का डर हमेशा बना रहता है। मेयर ने अधिकारियों को तत्समय कार्रवाई कर ढक्कन लगवाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान स्थानीय पार्षद दीपक वर्मा, अपर नगर आयुक्त/प्रभारी जीएम(जलकल) पंकज यादव, प्रभारी नगर स्वास्थ अधिकारी डा.हरपाल सिंह , एई जलकल सुशील कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, जल निगम के अभियंताओं का कहना है कि नगर निगम माधवपुरम के मामले में नगर निगम के जल-कल विभाग की लापरवाही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।