मेरठ जोन से 150 पाकिस्तानी वापस भेजे गए
Meerut News - मेरठ। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद, सरकार ने शॉर्ट टर्म वीजा पर भारत आए पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजना शुरू कर दिया है। शुक्रवार शाम तक लगभग 150 पाकिस्तानी नागरिकों को डिपोर्ट किया गया है। एडीजी ने...

मेरठ। पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद सरकार ने शॉर्ट टर्म वीजा पर भारत आए पाकिस्तानियों को वापस भेजना शुरू कर दिया है। मेरठ जोन से शुक्रवार शाम तक लगभग 150 पाकिस्तानी नागरिकों को डिपोर्ट किया गया है। एडीजी जोन भानु भास्कर ने बताया कि केंद्र सरकार ने शॉर्ट टर्म वीजा पर भारत आए सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर वापस भेजने का निर्देश जारी किया है। जोन के अंतर्गत इस पर सख्ती से काम किया गया। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, बागपत, हापुड़ व बुलंदशहर को मिलाकर लगभग 150 से ज्यादा पाकिस्तानी नागरिकों को शुक्रवार शाम तक डिपोर्ट किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि दूसरे देश से आने वाले व्यक्ति के वीजा में काफी महत्वपूर्ण जानकारी होती है। इसमें उसके आने के बारे में भी जानकारी दर्ज होती है। मसलन जो लोग फ्लाइट के जरिए भारत आए थे उन्हें फ्लाइट से, जो सड़क मार्ग अथवा ट्रेन से आए थे, उन्हें सड़क व ट्रेन से डिपोर्ट किया गया है। एडीजी ने बताया कि काफी पाकिस्तानी नागरिकों ने वीजा की अवधि बढ़ाने के लिए भी आवेदन किया था, जिसे रद्द कर दिया गया। सभी को सरकार के निर्देशों के अनुसार वापस भेज दिया गया है। पुलिस लगातार जिला स्तर पर निगरानी कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।