Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsFarmers Suffer Heavy Loss as Overflow Causes Flooding in Ganganagar Fields

रजवाहे की पटरी टूटने से सैकड़ों बीघा खेत जलमग्न

Meerut News - गंगानगर में उल्देपुर दुल्हैड़ा-चौहान संपर्क मार्ग पर रजवाहे में ओवरफ्लो के कारण पटरी टूट गई, जिससे आलू और गेंहू की फसल को भारी नुकसान हुआ। किसानों ने पानी रोकने का प्रयास किया, लेकिन जलभराव के चलते...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठMon, 24 Feb 2025 04:31 AM
share Share
Follow Us on
रजवाहे की पटरी टूटने से सैकड़ों बीघा खेत जलमग्न

गंगानगर। उल्देपुर दुल्हैड़ा-चौहान संपर्क मार्ग पर रजवाहे में ओवरफ्लो का पानी छोड़े जाने की वजह से रजवाहे की पटरी टूट गई, जिससे सैकड़ों बीघा खेतों में जलभराव हो गया तथा आलू और गेंहू की फसल को भारी नुकसान हुआ। उल्देपुर-दुल्हैड़ा संपर्क मार्ग पर रविवार सुबह साढ़े आठ बजे रजवाहे की पटरी टूटने से पानी खेतों में भर गया। किसान खेतों की ओर दौड़ पड़े। खेतों में करीब एक फुट से जलभराव हो गया। किसानों ने जानकारी सिंचाई विभाग के अधिकारियों को देते हुए खुद भी पानी को रोकने का प्रयास किया।

किसानों ने बताया कि दोपहर एक बजे सिंचाई विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और टॉल प्लाजा के पास से पानी बंद कराया गया। जलभराव की वजह से गेंहू और आलू की फसल को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। नई फसल के लिए तैयार किए गए खेतों में भी जलभराव हो गया। किसानों ने आरोप लगाया कि जब फसल को पानी की जरूरत होती तब रजवाहे में पानी नहीं छोड़ा जाता है। भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने की वजह से एक साल में दूसरी बार यह घटना हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें