मेरठ कैंट के वैरी बोर्ड का कार्यकाल एक साल और बढ़ा
Meerut News - - मनोनीत सदस्य सतीश शर्मा भी अब एक साल और बने रहेंगे मेरठ,

रक्षा मंत्रालय ने मेरठ कैंट समेत चार कैंट बोर्ड के वैरी बोर्ड का कार्यकाल एक साल के लिए और बढ़ा दिया है। इस तरह मेरठ कैंट में डॉक्टर सतीश शर्मा अब एक साल और सदस्य बने रहेंगे। रक्षा मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर मेरठ, जम्मू, रामगढ़ और बदामी बाग कैंट के वैरी बोर्ड का कार्यकाल को एक साल के लिए और बढ़ा दिया है। इसके साथ ही इन सभी बोर्ड में मनोनीत सदस्य का कार्यकाल भी एक साल और बढ़ गया है। मेरठ में डॉक्टर सतीश शर्मा एक साल और सदस्य बने रहेंगे। रक्षा मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार मेरठ कैंट का कार्यकाल 12 जनवरी 2025 को समाप्त हो रहा था, जिसे 13 जनवरी 2025 से 1 साल के लिए और बढ़ा दिया गया है। पिछले कई साल से चुनाव न होने और सिविल एरिया पर फैसला न होने के कारण वैरी बोर्ड का इसी तरह कार्यकाल बढ़ाया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।