ब्यूटीपार्लर में देह व्यापार का आरोप, हंगामा
Meerut News - सरधना के आदर्शनगर स्थित एक ब्यूटी पार्लर में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने देह व्यापार के आरोप लगाए। पार्लर से आपत्तिजनक सामग्री मिलने के बाद हंगामा हुआ। पुलिस ने संचालिका के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, जबकि...

सरधना, संवाददाता आदर्शनगर स्थित एक ब्यूटी पार्लर में आपत्तिजनक सामग्री मिलने पर हंगामा हो गया। बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने पार्लर में देह व्यापार होने का आरोप लगाया। एक वीडियो भी वायरल किया गया, इसमें पार्लर के अंदर से मिली आपत्तिजनक सामग्री को दिखाया गया। पुलिस ने पार्लर संचालिका पर कार्रवाई नहीं की, जबकि पार्लर में संदिग्ध हालात में मिले युवक की तरफ से मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया। एडीजी ने मामला संज्ञान में आने की बात कही और इसकी जांच एएसपी व सीओ को सौंप दी।
शुक्रवार दोपहर आदर्शनगर स्थित एक ब्यूटी पार्लर पर बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। उन्होंने यहां से एक युवक को संदिग्ध हालात में पकड़ा। उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने पार्लर के अंदर से आपत्तिजनक सामग्री पकड़ने का दावा किया। आरोप लगाया कि ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार कराया जा रहा है। एक वीडियो भी वायरल की। पुलिस ने पार्लर संचालिका के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। पिटाई कर सौंपे गए मोहल्ला आजादनगर निवासी युवक की तहरीर पर अज्ञात में घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली। शनिवार को थाने का निरीक्षण करने पहुंचे एडीजी भानु भास्कर से मीडिया ने इस घटना के बारे में जानकारी की तो उन्होंने मामला संज्ञान में न होने की बात कही। उन्होंने कहा कि एएसपी व सीओ से जांच कराई जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।