Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut News12-Year-Old Boy Injured in Monkey Attack in Meerut Urgent Action Needed

ब्रहमपुरी में बंदरों के हमले में बच्चा घायल, दोनों पैर टूटे

Meerut News - मेरठ के ब्रहमपुरी क्षेत्र में 12 साल का बच्चा विनीत बंदरों के हमले में घायल हो गया। वह छत पर पतंग उड़ा रहा था, तभी बंदरों ने उस पर हमला किया। बचते-बचते वह सीढ़ियों से गिर गया और उसके दोनों पैर टूट गए।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठTue, 25 Feb 2025 03:31 AM
share Share
Follow Us on
ब्रहमपुरी में बंदरों के हमले में बच्चा घायल, दोनों पैर टूटे

मेरठ, मुख्य संवाददाता सोमवार को ब्रहमपुरी क्षेत्र में 12 साल का बच्चा बंदरों के हमले में घायल हो गया। किसी तरह उसकी जान तो बच गई, लेकिन दोनों पैर टूट गए।

पार्षद अनिल वर्मा ने बताया कि ब्रहमपुरी हनुमान मंदिर वाली गली, इंदिरा नगर में 12 साल का बच्चा विनीत छत पर पतंग उड़ा रहा था। अचानक बंदरों ने उस पर हमला बोल दिया। वह जान बचाकर छत से नीचे की ओर भागने लगा। बंदर पीछे हो लिए। भागते हुए बच्चा सीढ़ियों से गिर पड़ा और घायल हो गया। पार्षद और आसपास के लोग उसे अस्पताल लेकर गए जहां बच्चे की स्थिति गंभीर है। उसके दोनों पैर पर प्लास्टर चढ़ाना पड़ा। बच्चे का पिता महेंद्र कैरम बोर्ड फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। पार्षद और स्थानीय लोगों का कहना है बंदरों की समस्या जानलेवा होने लगी है। नगर निगम और वन विभाग कोई रास्ता नहीं निकाल पा रहा है। अब जल्द कमिश्नर, डीएम से मिलकर गुहार लगाई जाएगी। ब्रहमपुरी क्षेत्र में बंदरों के हमले से कई लोग चोटिल हो चुके हैं। लोगों में वन विभाग और नगर निगम के प्रति आक्रोश व्याप्त है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें