दिल्ली में मार्ग दुर्घटना में छात्र की मौत से कोहराम
Mau News - चिरैयाकोट के करमी गांव निवासी 25 वर्षीय दीव कुमार सिंह, जो दिल्ली में सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे, का उपचार के दौरान निधन हो गया। दीव ने 2020 में आल इंडिया क्लेट परीक्षा में चौथी रैंक प्राप्त की थी...

चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करमी निवासी क्लैट का छात्र दिल्ली मंे हुई मार्ग दुर्घटना में घायल हो गया था। जिसका उपचार के दौरान दिल्ली स्थित एक अस्पताल में निधन हो गया। रविवार की देर रात छात्र का शव गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के होनहार एकलौता पुत्र की मौत से परिवार सहित गांव में मातम व्याप्त हो गया। करमी निवासी 25 वर्षीय दीव कुमार सिंह ऊर्फ आयुष पुत्र अतुल सिंह 2020 में आल इण्डिया क्लेट प्रवेश परीक्षा में चौथी रैंक प्राप्त किया था। मात्र 19 बर्ष की उम्र मंे यह उपलब्धि हासिल कर जनपद का मान बढ़ाया था। जिसकी काफी सराहना हुई थी। जो वर्तमान समय में पुणे में वकालत की पढ़ाई कर रहा था। पांचवे वर्ष की इंटर्नशिप दिल्ली सुप्रीम कोर्ट में कर रहा था। विगत 17 फरवरी की रात्रि में बाइक से भोजन करने अपने मित्र के साथ दिल्ली के किसी होटल में जा रहा था। इस बीच ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गया था। 22 फरवरी को उपचार के दौरान छात्र की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद रविवार की देर रात शव गांव पहुंचा। परिवार को ढांढस बधाने वालों में भाजपा एमएलसी यशवन्त सिंह, अरुण कुमार सिंह, रवि भूषण सिंह, बलिराम चन्द्र सिंह , सुभाष सिंह आदि शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।