विद्यालय रसूलपुर से समरसेबल पम्प चोरी
Mau News - चिरैयाकोट के उच्च प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर में शुक्रवार रात को चोरों ने समरसेबल पम्प चुरा लिया। प्रधानाध्यापक बीरबल राम ने शनिवार सुबह घटना की जानकारी दी। शिक्षकों ने रोष व्यक्त किया और थाने में चोरी...
Newswrap हिन्दुस्तान, मऊSun, 22 Dec 2024 12:14 AM

चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर में लगा समरसेबल पम्प शुक्रवार रात्रि चोर खोल ले गये। इस घटना की जानकारी शनिवार की सुबह प्रधानाध्यापक बीरबल राम के पहुंचने पर हुई। चोरी की घटना को देख प्रधानाध्यापक समेत सहायक शिक्षकों ने रोष जताया। साथ ही अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रधानाध्यापक ने थाने में चोरी की तहरीर दी। पुलिस प्रकरण की जाचं पड़ताल में जुटी हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।