Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsSugar Mill Commences Cane Crushing with 50 Processing Achieved in Ghosi

चीनी मिल में दो माह में 50 फीसदी हुई गन्ने की पेराई

Mau News - घोसी के बड़ागांव में स्थित दि किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड ने 14 दिसम्बर को पेराई सत्र का शुभारम्भ किया। दो महीने में 20 लाख क्विंटल के लक्ष्य के सापेक्ष 10.25 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हुई है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊTue, 25 Feb 2025 12:42 AM
share Share
Follow Us on
चीनी मिल में दो माह में 50 फीसदी हुई गन्ने की पेराई

घोसी। तहसील अन्तर्गत नगर के बड़ागांव में स्थित दि किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड के पेराई सत्र का शुभारम्भ विगत 14 दिसम्बर को हुआ था। इस बीच दो माह बाद तक चीनी मिल में 50 फीसदी हुई गन्ने की पेराई हो चुकी है। निर्धारित लक्ष्य 20 लाख क्विंटल के सापेक्ष 10.25 लाख क्विंटल गन्ना पहुंचा है। वहीं 12 जनवरी तक तौल हुए गन्ने का 13 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों के खाते में किया गया है। चीनी मिल प्रशासन के अनुसार गन्ने की आवक होने तक चीनी मिल का संचालन किया जायेगा। घोसी चीनी मिल में 20 लाख क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष 22 फरवरी तक मात्र 10 लाख 25 हजार क्विंटल गन्ने की तौल की गई है, जो लक्ष्य से काफी दूर है। वर्तमान सत्र में 20 लाख क्विंटल पेराई लक्ष्य से तकरीबन आधी है। चीनी मिल प्रशासन जहां एक ओर पेराई का लक्ष्य हासिल करने का दावा हर साल करता है, लेकिन लक्ष्य हासिल नहीं कर पाता है। लक्ष्य से कम तौल का प्रमुख कारण हर साल किसानों से गन्ने की तौल कराने के बाद गन्ना मूल्य भुगतान के लिये उन्हें लम्बा इंतजार करना पड़ता है। वर्तमान सत्र में जैसे-जैसे सत्र बीत रहा है, चीनी मिल में गन्ने की पेराई की रफ्तार भी धीमी पड़ती जा रही है। इस बीच मिल बंद होने की प्रथम नोटिस जारी होने के बाद गन्ना किसानों में काफी आक्रोश देखने को मिला था। चीनी मिल में पहुंचकर अधिकारियों के समक्ष किसानों ने अपनी बात रखी थी। जिस पर मिल प्रशासन ने गन्ने की आवक होने तक मिल चालू रखने का आश्वासन दिया है। चीनी मिल प्रशासन गन्ना किसानों को उनकी उपज का गन्ना मूल्य का भुगतान 14 दिन के अंदर कराने का प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में वर्तमान पेराई सत्र के दौरान 12 जनवरी तक तौले गए गन्ने का 13 करोड़ 3 रुपये भुगतान किसानों के खाते में किया जा चुका है। उसके बाद तौल के गन्ना मूल्य के भुगतान की प्रक्रिया चल रही है।

लक्ष्य के सापेक्ष गन्ना पेराई का प्रयास जारी

लक्ष्य के सापेक्ष गन्ना पेराई का प्रयास जारी है। गन्ना मूल्य का भुगतान किसानों के खाते में प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। भुगतान से वंचित किसानों के खाते में बहुत जल्द भुगतान पहुंच जाएगा। साथ ही गन्ने की आवक होने तक मिल का संचालन किया जाएगा।

डॉ. विनय प्रताप सिंह, मुख्य गन्ना अधिकारी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें