Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsElderly Man Appeals for Justice Against Land Grabbing in Mau District

बुजुर्ग ने भूमि बचाने के लिए लगाई न्याय की गुहार

Mau News - मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के धवरियासाथ गांव के बुजुर्ग जगदीश सिंह ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को न्याय की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने बताया कि गैंगस्टर उनकी जमीन पर कब्जा...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊWed, 23 April 2025 01:18 AM
share Share
Follow Us on
बुजुर्ग ने भूमि बचाने के लिए लगाई न्याय की गुहार

मऊ। जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धवरियासाथ गांव निवासी बुजुर्ग जगदीश सिंह ने मंगलवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए बुजुर्ग जगदीश सिंह ने बताया कि गैंगस्टर व जिलाबदर अपराधी उनकी जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। जबकि कोपागंज थाने की पुलिस भूमि पर विवाद और अतिसंवेदनसील का रिपोर्ट लगाकर आख्या उपजिलाधिकारी सदर को भेज दिया गया है, लेकिन अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई। साथ ही साथ बुजुर्ग ने जानमाल की सुरक्षा की गुहार भी लगाया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें