गोसेवा आयोग सदस्य ने किया गोशालाओं का निरीक्षण
Mathura News - उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के सदस्य रमाकान्त उपाध्याय ने मां मंशा देवी अस्थाई गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कमियों के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को हर घर गाय पहचानने...

उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के सदस्य रमाकान्त उपाध्याय ने सोमवार को मां मंशा देवी अस्थाई गो आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मिली कमियों को देखते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। किसानों को सहभागिता योजना के अंतर्गत हर घर गाय पहचाने के लिए आह्वान किया। निरीक्षण के पश्चात सदस्य रमाकान्त उपाध्याय ने वृहद गो संरक्षण केंद्र ग्राम पंचायत पैठा का भी औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गोवंशों को कोई भी परेशानी नहीं होनी चाहिए। गोशाला में भूसा, हरा चारा, पेयजल, शेड, आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।