कई क्षेत्रों की चार घंटे बाधित रही विद्युत आपूर्ति
Mathura News - कैंट पर खराब आइसोलेटर बदलवाया -एक सैंकड़ा से अधिक की कटवाई बिजली मथुरा, हिन्दुस्तान संवाद कैंट पर खराब आइसोलेटर बदलवाया गया। इसके चलते कई क्षेत्रों

कैंट पर खराब आइसोलेटर बदलवाया गया। इसके चलते कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद रही। बिजली की जानकारी को उपभोक्ता बिजलीघर एवं कर्मचारियों को फोन मिलाते रहे। इधर, बकाया वसूली को लेकर शहर एवं देहात में टीमें सक्रिय रहीं। एक सैंकड़ा से अधिक बकाएदारों की बिजली कटवाई गई। कैंट 33 केवी बिजली घर पर एक आइसोलेटर खराब हो गया। इस कारण बिजली सप्लाई गड़बड़ा रही थी। रविवार को 10 बजे सुधार कार्य शुरू कराया और आठ एमवीए ट्रांसफार्मर की सप्लाई कटवा दी। इससे मयूर विहार, धौलीप्याऊ, जवाहर हाट आदि क्षेत्र जुड़े थे। चार हजार से अधिक उपभोक्ता इस ट्रांसफार्मर पर थे। जेई पोपेन्दर द्वार कार्य कराया गया। एक्सईएन शहरी आशीष गुप्ता द्वारा निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा गया। करीब डेढ़ बजे सप्लाई को नॉर्मल कर दिया गया। सप्लाई करीब चार घंटे प्रभावित रही, वहीं धनौता बिजलीघर क्षेत्र में पेड़ों की टहनियों को छंटवाया गया। इधर मांट, राया, राधाकुंड, शेरगढ़, कोसी, गोवर्धन टाउन, सहार, नौहझील, दतिया, पलसों, गांठौली आदि क्षेत्रों में बकाया वसूली और ओटीएस पंजीकरण को लेकर अभियान चलाया। बकाया राशि जमा न करने पर एक सैंकड़ा से अधिक बकाएदारों की लाइट कटवाई। मथुरा जोन के चीफ इंजीनियर एसके जैन ने समीक्षा की।
बरसाना बिजलीघर का निरीक्षण, सुधार के निर्देश
एक्सईएन गोवर्धन आशुतोष तिवारी द्वारा बरसाना बिजलीघर का निरीक्षण किया और आवश्यक रजिस्टर चेक किए। बिजली सप्लाई एवं लोड की जानकारी की। एसडीओ राहुल चौरसिया ने प्रगति से अवगत कराया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।