पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट-फायरिंग, दो घायल
Mathura News - गांव नगला भगत नगरिया में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जबरदस्त मारपीट और फायरिंग हुई। इस झड़प में एक व्यक्ति के हाथ में गोली लगी और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल...

थाना सुरीर अंतर्गत गांव नगला भगत नगरिया में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट के साथ ही फायरिंग हो गयी। आरोप है कि इस दौरान एक व्यक्ति के हाथ में गोली लगने समेत दो घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर घायलों को उपचार के लिये भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चर्चा है कि एक पक्ष पूर्व में हुए मामले में राजीनामा को दबाव बना रहा है। शनिवार शाम सुरीर में करीब चार बजे भगत नगरिया में नारायण और ललित पक्ष में पुरानी रंजिश के चलते विवाद हो गया। बताते हैं कि शाम रास्ते में निकलते समय दोनों पक्ष में मामूली बात को लेकर कहासुनी के बाद गाली-गलौज हो गयी। देखते ही देखते दोनों ओर से मारपीट के साथ ही पथराव और फायरिंग हो गयी। इसको लेकर गांव में अफरा तफरी मच गयी तो चीखपुकार मच गयी। बताते हैं कि इस दौरान मारपीट में नारायण सिंह के सिर में चोट लगी तो साहब सिंह के हाथ में गोली लग गयी। एक अन्य भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी करते हुए घायलों को उपचार के लिये भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक सुरीर संजीव कांत मिश्र ने बताया कि नारायण और ललित पक्ष के लोग शाम करीब साढ़े चार बजे गांव में होकर निकल रहे थे,तभी आपस में निकलते समय कंधे से कंधा टकराने को लेकर विवाद हो गया। मारपीट में नारायण व साहब सिंह घायल हो गये। साहब सिंह के हाथ में गोली लगने की बता रहे हैं। दोनों को मेडिकल के लिये भेज मामले की जांच की जा रही है। अभी तक इस मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि करीब ढाई साल पहले दोनों पक्ष में विवाद हो गया था। इस मामले ललित पक्ष के खिलाफ मुकदमा चल रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।