Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsIAS Officer Rinku Singh Rahi Inspects School Raises Concerns Over Education Standards

हिंदी की पुस्तक नहीं पढ़ पाए आठवीं के बच्चे

Mathura News - राधाकुंड। नगर पंचायत के नए अधिशाषी अधिकारी आईएएस रिंकू सिंह राही ले शनिवार को कस्बे के पूर्व माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षा क

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुराSun, 9 Feb 2025 01:33 AM
share Share
Follow Us on
हिंदी की पुस्तक नहीं पढ़ पाए आठवीं के बच्चे

नगर पंचायत के नए अधिशाषी अधिकारी आईएएस रिंकू सिंह राही ले शनिवार को कस्बे के पूर्व माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षा की स्थिति जानी एवं छोटी कक्षा से 8वीं तक के छात्र-छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने हर एक कक्षा का निरीक्षण कर बच्चों से सवाल किए। वहीं किताब पढ़वाई। कक्षा 8 तक के बच्चे सही तरीके से हिंदी की पुस्तक नहीं पढ़ पाए। इसे लेकर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए स्कूल के शिक्षक शिक्षकों को तीन दिन का समय देते हुए कहा कि में दोबारा स्कूल का निरीक्षण करूंगा। इस दौरान वह असंतुष्ट दिखाई दिए। निरीक्षण के दौरान बच्चों से पहाड़े सुने। बच्चे ठीक प्रकार से पहाड़े भी नहीं सुना पाए। उन्होंने स्कूल के शिक्षकों पर नाराजगी जताई। स्कूल में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने की बात कही। उन्होंने नगरवासियों से व्यर्थ में पानी न फैलाने एवं संचय करने की अपील की। वहीं नलों पर टोंटी लगवान, बकाया जलकर जमा करने की अपील की। उन्होंने व्यर्थ पानी बहते हुए मिलने पर नगर पंचायत द्वारा चालान काटने की चेतावनी दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें