निर्भय बने पुन: जिलाध्यक्ष, राजू यादव बने महानगर अध्यक्ष
Mathura News - भाजपा ने काफी काफी विचार विमर्श के बाद रविवार को भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला और महानगर अध्यक्ष की घोषणा कर दी। निर्भय पांडे को पुन: जिला अ

भाजपा ने काफी विचार विमर्श के बाद रविवार को भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला और महानगर अध्यक्ष की घोषणा कर दी। निर्भय पांडे को पुन: जिला अध्यक्ष बनाया गया है, वहीं हरिशंकर उर्फ राजू यादव को महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। पुष्पांजलि कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय पर जिला पर्यवेक्षक प्रदेश के सह चुनाव अधिकारी अनिल चौधरी व जिला चुनाव अधिकारी विमल शर्मा द्वारा इन नामों की घोषणा की गयी। पिछले काफी समय से पार्टी की चुनाव प्रक्रिया चल रही थी। बूथ, मंडल अध्यक्ष के बाद जिला व महानगर अध्यक्ष के पदों के लिये मंथन चल रहा था। इस दौरान प्रदेश नेतृत्व के साथ ही राष्ट्र, जनप्रतिनिधि, प्रेरक संगठनों तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मथुरा से भेजे गये नामों पर गहनता से मंथन किया गया। इसके बाद रविवार को मथुरा आये पार्टी पर्यवेक्षक प्रदेश सह चुनाव अधिकारी अनिल चौधरी, जिला चुनाव अधिकारी विमल शर्मा ने पार्टी जनों के मध्य पार्टी कार्यालय पर करीब सवा दो बजे घोषणा की। इनकी घोषणा होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की तो वरिष्ठ जनों ने दोनों अध्यक्षों को शुभकामनाएं दीं। पार्टी कार्यालय के बाहर ढ़ोल नगाड़े के साथ ही आतिशबाजी की गयी। दोनों जिला व महानगर अध्यक्ष ने दावा किया कि वह मिलकर आगामी 2027 में जिले की सभी पांचों विधानसभाओं में विधायक जिताकर परचम लहरायेंगे।
-
1992 से पार्टी के लिये काम कर रहे हैं राजू
भाजपा के महानगर अध्यक्ष राजू यादव वर्ष-1992 से 1996 तक विद्यार्थी परिषद में,1997 से 2000 तक युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष, वर्ष-2002 में बजरंग दल नगर संयोजक के पद पर, वर्ष-2004 से 2006 तक पुन: युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष, वर्ष-2006 से 2011 तक सभासद, वर्ष-2012 से 2015 तक जिला कार्यकारिणी सदस्य भाजपा, वर्ष-2016 में मंडल महामंत्री भाजपा होलीगेट मंडल, वर्ष-2018 में जिला महामंत्री भाजपा महानगर, वर्ष-2019 में महामंत्री भाजपा महानगर, वर्ष-2022 में विधानसभा चुनाव में संगठन के द्वारा महानगर संयोजक घोषित किया गया।
--
ओबीसी वर्ग पर जताया भरोसा
पार्टी द्वारा ओबीसी वर्ग पर पुनः भरोसा जताते हुए राजू यादव को महानगर अध्यक्ष बनाया है।
जमीनी कार्यकर्ता को भाजपा ही दे सकती है दायित्व : राजू
राजू यादव ने कहा है कि ये भाजपा में ही सम्भव है कि उन जैसे कार्यकर्ता को इतना बड़ा दायित्व दिया है। इससे कार्यकर्ताओं में विश्वास बढ़ा है, उत्साह का संचार हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया हूं कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आप को महानगर अध्यक्ष समझे।
निष्ठा से कार्य करुंगा : निर्भय
भाजपा के पुनः जिलाध्यक्ष बने निर्भय पांडेय ने कहा कि वह निष्ठा से कार्य करेंगे और वर्ष-2027 में पुन: सभी पांच विधानसभाओं में विधायक चुन कर लखनऊ भेजेंगे और जिले भर में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत कर कार्य करेंगे।
कहीं खुशी कहीं गम जैसा रहा माहौल
महानगर अध्यक्ष पद पर राजू यादव व जिलाध्यक्ष पद पर पुन: निर्भय पांडेय के नाम की घोषणा होते ही जहां उनके समर्थकों के चेहरे पर मुस्कान बिखर गयी तो बहुतों के चेहरे मुरझा गये। कुछ कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर थी,आपस में गले मिल कर नारेबाजी करने लगे तो कुछ लोग नाम की घोषणा होने पर हॉल से बाहर निकल गये। भाजपा जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष का स्वागत करने वालों में पार्षद राकेश भाटिया, नीरज वशिष्ठ, नीनू कुंज बिहारी भारद्वाज, ब्रजेश खरे व तिलकवीर सिंह भी मौजूद रहे।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर केबिनेट मंत्री लक्ष्मीनरायन चौधरी, मेयर विनोद अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, विधायक ओमप्रकाश सिंह, मेघश्याम सिंह, पूरन प्रकाश, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी, पूर्व जिलाध्यक्ष पदम सिंह शर्मा, चेतनस्वरूप पाराशर, सह चुनाव अधिकारी संजय शर्मा, कुंजविहारी चतुर्वेदी, रामकिशन पाठक, कारिंदा सिंह, मुकेश आर्यबन्धु, भुवन भूषण कमल, श्याम चतुर्वेदी, पूर्व पार्षद राजेश पिंटू, हेमंत अग्रवाल देवेंद्र शर्मा, विनोद चौधरी, लोकेश निषाद, जितेंद्र वार्ष्णेय, हाकिम सिंह,यज्ञ दत्त कौशिक, नितिन कौशिक, हरिओम शर्मा एड., सतपाल चौधरी, श्याम शर्मा, राजेन्द्र पटेल, श्याम सिंघल, सुनील चतुर्वेदी, हनुमान पहलवान आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।