Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsTragic Accident Overloaded Tractor Trailer Overturns Injures Two Bikers in Sirsa Ganj

ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर बाइक पर पलटी, दो युवक घायल

Mainpuri News - बरनाहल। सिरसागंज मैनपुरी मार्ग पर मैनपुरी जा रहे बाइक सवार दो युवकों के ऊपर ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीSat, 26 April 2025 06:36 PM
share Share
Follow Us on
ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर बाइक पर पलटी, दो युवक घायल

सिरसागंज मैनपुरी मार्ग पर मैनपुरी जा रहे बाइक सवार दो युवकों के ऊपर ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को इलाज के लिए भेजा। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जा में लेकर थाने पर लाकर खड़ा किया है। थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़िया भीखनपुर निवासी 25 वषीय सौरव पुत्र विनोद अपने साथी 15 वर्षीय आरजू पुत्र सर्वेश कुमार के साथ बाइक से अपनी बहन की शादी के लिए सामान की खरीदारी करने मैनपुरी जा रहे थे। तभी मैनपुरी सिरसागंज मार्ग पर बीनेपुर की पुलिया के समीप कोसमा की तरफ से आ रहे ओवरलोड ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली बाइक के ऊपर पलट गई। जिससे बाइक सवार ईटों के नीचे दबकर घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार व चौकी इंचार्ज कौशलेंद्र सिंह गौतम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए सिरसागंज भेजा है। जहां से दोनों को आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर पुलिस ने थाने पर खड़ा कर दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें