महिला आरक्षण पर खुल गई भाजपा सरकार की पोल: शिवपाल
Mainpuri News - सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने मैनपुरी के करहल में भाजपा सरकार को महिला आरक्षण पर घेरा। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में सपा ने पांच महिलाओं को टिकट दिया, जबकि भाजपा ने एक भी महिला को नहीं।...

मैनपुरी कस्बा करहल पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने महिला आरक्षण पर भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश की। कहा कि उपचुनाव की 9 सीटों पर सपा ने पांच महिलाओं को प्रत्याशी बनाया जबकि भाजपा ने एक भी महिला को टिकट नहीं दी महिला आरक्षण की बात करने वाली भाजपा की इस चुनाव में पोल खुल गई है। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सभी 9 सीटों पर सपा उपचुनाव जीतेगी। मैनपुरी की करहल सीट पर यहां की जनता ने सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव को जिताने का मन बना लिया है। यहां की जनता पहले भी सपा के साथ थी और आगे भी रहेगी। उन्होंने कहा कि वह चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन से मांग करते हैं कि चुनाव निष्पक्ष कराए जाए। सत्ता का दुरुपयोग न होने पाए। यहां की जनता ने मन बना लिया है। जनता ही वोट डालेगी। प्रशासन का दुरुपयोग भी जानता ही रोकेगी। उन्होंने कहा कि मैनपुरी सहित पूरे प्रदेश में खाद की किल्लत है। किसानों को खाद नहीं मिल पा रही। जबकि सपा सरकार में किसानों को भरपूर खाद मिल जाती थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।