पांच लाख का 50 किलो गांजा कैंटर से बरामद
Mainpuri News - जनपद करहल में गांजा की तस्करी में तेजी आई है। शुक्रवार को करहल पुलिस ने कैंटर वाहन से 50 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत 5 लाख रुपये है। तस्कर उड़ीसा से गांजा लाकर आगरा ले जा रहे थे, जहां से इसे...

जनपद में गांजा की तस्करी लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को करहल पुलिस ने 5 लाख से अधिक के 50 किलो गांजा को बरामद किया। ये गांजा कैंटर वाहन में लादकर बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। एसपी विनोद कुमार ने इस सफलता की जानकारी देते हुए बताया कि करहल थाना प्रभारी को गांजा तस्करी की सूचना मिली तो उन्होंने तस्करों की घेराबंदी कर ली। थाना प्रभारी ललित भाटी ने सैफई बाईपास से एक कैंटर वाहन को रोका और उसकी तलाशी ली और उसमें 5 लाख रुपये का 50 किलो गांजा बरामद किया गया। ये गांजा तस्कर उड़ीसा से लाए थे और आगरा ले जा रहे थे। यहां से ये गांजा दिल्ली तथा पंजाब पहुंचना था। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस थाने ले आयी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।