एक राष्ट्र एक चुनाव से देश में तेजी से होंगे विकास
Mainpuri News - मैनपुरी। एक राष्ट्र एक चुनाव के अंतर्गत शनिवार को शहर के बालाजी ग्लोबल एकेडमी में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।

एक राष्ट्र एक चुनाव के अंतर्गत शनिवार को शहर के बालाजी ग्लोबल एकेडमी में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर समर्थन मांगा गया। सम्मेलन में पहुंची मुख्य अतिथि पूर्व विधायक आगरा महापौर हेमलता दिवाकर ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव देश हित में है। इससे देश की आर्थिक स्थिति सुधरेगी और विकास कार्यों में तेजी आएगी। आगरा महापौर ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव देश की नींव को मजबूत करेगा। इससे देश तरक्की के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार एक राष्ट्र एक चुनाव को लागू करने की दिशा में काम कर रही है। सरकार के इस कदम के दूरगामी लाभ होंगे। इस मौके पर मंजूषा चौहान, मनोरमा सिंह, साधना तिवारी, विजय रक्षा, सुषमा दीक्षित, डा. शील कुमारी आदि मौजूद रहीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।