कौन बनेगा भाजपा का जिलाध्यक्ष, 48 घंटे में फैसला
Mainpuri News - मैनपुरी। लंबे समय से चल रहा इंतजार अब खत्म होगा। मैनपुरी भाजपा के जिलाध्यक्ष की घोषणा अगले दो दिनों में होगी।

लंबे समय से चल रहा इंतजार अब खत्म होगा। मैनपुरी भाजपा के जिलाध्यक्ष की घोषणा अगले दो दिनों में होगी। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी जिलाध्यक्षों की अनुमोदित सूची लेकर दिल्ली पहुंच गए हैं। दिल्ली की मुहर आज लगने की पूरी उम्मीद है। दिल्ली की मुहर लगी तो ये सूची आज शाम तक या फिर कल जारी हो जाएगी। मैनपुरी भाजपा का नया जिलाध्यक्ष कौन होगा इसको लेकर पिछले कई दिनों से राजनैतिक बाजार गरमाया हुआ है। भाजपा के संगठन को दुरुस्त करने के लिए बूथ और मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा हो चुकी है। जिलाध्यक्ष कौन बनेगा इसके लिए चुनाव प्रभारी आवेदन लेकर लखनऊ गए थे। चूंकि संगठन के शीर्ष नेतृत्व का पहला फोकस इस बात पर था कि आपसी सहमति से जिलाध्यक्ष घोषित किया जाए और तभी सूची जारी कर दी जाए। लेकिन मैनपुरी सहित ज्यादातर जिलों में जिलाध्यक्ष के एक नाम पर कराई गई रायशुमारी में सहमति नहीं बन पायी। प्रदेश नेतृत्व के सामने भी वर्तमान जिलाध्यक्ष को हटाने या फिर बनाए रखने को लेकर चुनौती बनी हुई है। पार्टी नेतृत्व ने जिलाध्यक्षों की सूची पहले दिल्ली भेजी थी। लेकिन दिल्ली नेतृत्व ने इसे संशोधन प्रस्ताव के तहत वापस कर दिया। नए सिरे से दिल्ली नेतृत्व के निर्देशों पर संशोधन किए गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।