विदुर आश्रम के महंतों को परेशान करते अराजकतत्व
Mainpuri News - बेवर। क्षेत्र के ग्राम रसूलाबाद में महाभारत काल के विदुर आश्रम के साधुओं ने एसपी को शिकायती पत्र दिया है।

क्षेत्र के ग्राम रसूलाबाद में महाभारत काल के विदुर आश्रम के साधुओं ने एसपी को शिकायती पत्र दिया है। आरोप लगाया कि गांव के ही अराजक तत्व उन्हें परेशान करते हैं और आश्रम की जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। महंतों ने सुरक्षा की गुहार लगाई है। शिकायती पत्र में महंत कल्याण गिरी व देवेश गिरी ने बताया कि आश्रम की जमीन को कुछ अराजक तत्व अपनी बताकर परेशान कर रहे हैं। महंतों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर आए दिन धमकाते हैं। महंत कुमारानंद गिरि ने बताया कि आश्रम को 40 वर्ष पूर्व जमीन गांव वालों में दान में दी थी। जिस पर फसल होती आ रही है, जिससे आश्रम का संचालन किया जाता है। अब आरोपी जमीन को अपनी बताकर धमका रहे हैं। साधुओं का आरोप है कि प्रशासन उनका सहयोग नहीं कर रहा है। पूर्व में भी वर्ष 2002 में इसी आश्रम पर चार साधुओं की निर्मम हत्या कर दी गई थी। आश्रम का विवाद सोशल मीडिया में आने के बाद प्रशासन मामले पर नजर बनाए हुए है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।