दोस्तों का अपमान हुआ तो वरमाला के बाद भागा दूल्हा
Mainpuri News - किशनी। जयमाला का कार्यक्रम पूरा होने के बाद दुल्हन को दूल्हे के साथ खाना खाना था। दुल्हन आई तो दूल्हे के दोस्त दूल्हे के पास पहले से बैठे थे।

जयमाला का कार्यक्रम पूरा होने के बाद दुल्हन को दूल्हे के साथ खाना खा रहा था। दुल्हन आई तो दूल्हे के दोस्त दूल्हे के पास पहले से बैठे थे। दुल्हन के घर वालों ने दोस्तों से हटने के लिए कहा तो दूल्हा नाराज हो गया और वहां से भाग निकला। रातभर उसकी तलाश हुई रिश्तेदारों और परिजनों ने ढूंढा। सुबह वह मिल गया तो पुलिस और परिजनों ने उसे समझाया। इसके बाद वह शादी करने के लिए लौट आया और शादी की रस्में पूरी होने के बाद बारातियों व दुल्हन को लेकर रवाना हो गया। पूरे घटनाक्रम की इलाके में चर्चा है। इटावा के पांडुआ निवासी अमन पुत्र निर्भय सिंह की बारात शनिवार की देर शाम नगर के एक मैरिज होम में आई थी। सबकुछ ठीक चल रहा था। स्टेज पर जयमाला के कार्यक्रम के दौरान दूल्हे के दोस्त शोर मचाने लगे तो दुल्हन पक्ष ने उन्हें स्टेज से नीचे उतार दिया। इससे दूल्हे को गुस्सा आ गया। तब कुछ नहीं हुआ लेकिन जैसे ही दूल्हा दुल्हन के साथ खाना खाने के लिए पहुंचा तो स्टेज से उतारे गए दोस्त दूल्हे के पास पहुंच गए। दुल्हन आई तो उसके घरवालों ने दूल्हे के दोस्तों को फिर से हटने के लिए कहा। इसी बात से दूल्हा फिर नाराज हो गया और बारात छोड़कर भाग निकला। सुबह रिश्तेदारों की मदद से परिजनों ने उसे ढूंढ लिया। पुलिस ने पहले दुल्हन और फिर दूल्हे पक्ष की अलग-अलग बात सुनी और फिर दोनों पक्षों को समझाया। इसके बाद दोनों पक्ष तैयार हो गए। रविवार की शाम 3 बजे शादी की सारी रस्में पूरी करवाई गईं और दुल्हन को दूल्हे के साथ विदा कर दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।