Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsTragic Suicide of Student Over Exam Failure in Kolhui

इंटर में फेल हुआ छात्र तो मुंबई में कर ली खुदकुशी

Maharajganj News - कोल्हुई क्षेत्र के एक युवक ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में फेल होने के कारण मुंबई में आत्महत्या कर ली। उसे अपने दोस्तों के मुकाबले असफलता का गहरा सदमा लगा। परिवार और शिक्षकों में शोक का माहौल है। युवक एक...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजSun, 27 April 2025 01:12 AM
share Share
Follow Us on
इंटर में फेल हुआ छात्र तो मुंबई में कर ली खुदकुशी

कोल्हुई, हिन्दुस्तान संवाद। कोल्हुई क्षेत्र के एक गांव का युवक इंटरमीडिएट की परीक्षा में फेल होने से आहत होकर अपनी जान दे दी। उसने मुंबई में खुदकुशी की है।

जानकारी के अनुसार युवक कोल्हुई के ही एक इंटर कालेज छात्र था। इस तरह की घटना से परिजनों से लेकर छात्र को पढ़ाने वाले अध्यापक भी स्तब्ध हैं। बताया जा रहा है कि परीक्षा परिणाम घोषित हुआ तो उसके क्लास के अधिकतर साथी छात्र पास हो गये थे, लेकिन इसका परीक्षा का परिणाम आशानुरूप नहीं आया।

फेल होने की वजह से इतना आहत हुआ कि फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। ग्रामीणों ने बताया कि बहुत ही अच्छे स्वभाव का लड़का था। पढ़ाई के साथ-साथ घर के काम में हाथ बंटाने में लगा रहता था। घर की माली हालत को देखते हुए परीक्षा समाप्त होने के मुंबई चला गया था।

मुंबई से इसकी सूचना परिजनों को मिली तो उनके पैरो तले जमीन खिसक गई। परिवार में कोहराम मच गया है। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। परिजन एंबुलेंस से शव मंगाने की व्यवस्था में जुटे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें