अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Maharajganj News - निचलौल के ग्राम रामचंद्रही निवासी दुर्गेश कुमार की 22 दिसंबर को सड़क हादसे में मौत हो गई। उनके पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दुर्गेश बाइक से घर लौटते समय...

निचलौल। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम रामचंद्रही निवासी दुर्गेश कुमार की बीते 22 दिसंबर को सड़क हादसे में घायल होने के बाद मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में मृतक दुर्गेश के पिता सुदर्शन ने बताया है कि उसका बेटा निचलौल से अपने घर बाइक से जा रहा था। इस बीच एक अन्य बाइक चालक ने इसकी बाइक में ठोकर मार दिया। इस हादसे में दुर्गेश को गंभीर चोट लग गई। उसे इलाज के लिए निचलौल सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला मुख्यालय पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एसओ गौरव कन्नौजिया ने बताया कि अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।