Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsRising Cooking Oil Prices Hit Households Hard Ahead of Weddings

खाद्य तेल की कीमतों ने रसोई घर का बिगाड़ा बजट

Maharajganj News - महराजगंज में शादी-ब्याह के सीजन में खाने वाले तेल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी हुई है। सरसों, मूंगफली, पॉम और सोयातेल के दामों में क्रमशः 24%, 19% और 27% की वृद्धि हुई है। गृहणियों को रसोई बजट में...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजMon, 24 Feb 2025 03:49 PM
share Share
Follow Us on
खाद्य तेल की कीमतों ने रसोई घर का बिगाड़ा बजट

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। शादी-ब्याह के लग्न में आम आदमी को जोर का झटका लगा है। खाने वाले तेल की कीमतों ने रसोई घर का बजट बिगाड़ दिया है। मूल्यों में बढ़ोत्तरी होने से गृहणियां सबसे अधिक परेशान हैं। बीते अक्तूबर व नवम्बर महीने में दुर्गा पूजा, दीवाली, छठ जैसे बड़े पर्व पड़े थे। इस दौरान खाद्य तेलों की खपत बढ़ गई थी। मांग बढ़ने पर बड़े कारोबारियों ने सीमा शुल्क में बढ़ोत्तरी होने का हवाला देकर खाद्य तेल की कीमतों में भी 10 से 15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी कर दिया था। वहीं शादी-ब्याह के लग्न में भी सरसो तेल, रिफाइन, मूंगफली तेल, पॉम आयल की कीमतों में बढ़ोत्तरी हो गई। खाद्य तेलों की महंगाई से आम आदमी काफी परेशान हैं। 14 फरवरी के पूर्व मूंगफली तेल 190 रुपये प्रति लीटर था, जो अब बढ़कर 192 रूपये हो गया है। सरसों तेल का दाम भी 136 से बढ़कर 169 रूपये प्रति लीटर हो गया गया है। यानि 24 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। कुछ इसी तरह का हाल सोयातेल का भी है। सोयातेल भी 19 प्रतिशत महंगा हुआ है। इसका दाम 122 से बढ़कर 145 रूपये प्रति लीटर पहुंच गया है। इसी प्रकार सूरजमुखी तेल 27 प्रतिशत महंगा हुआ है। इसका दाम 123 से बढ़कर 156 रूपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। सबसे अधिक 39 प्रतिशत की तेजी पॉम आयल में आई है। एक साल पहले इसकी कीमत 99 रूपये प्रति लीटर थी, जो अब बढ़कर 137 रूपये के पार हो गया है। नगर के किराना कारोबारी फूलचंद्र अग्रवाल कहते हैं कि खाद्य तेलों में इस तरह की बढ़ोत्तरी विगत कुछ वर्षों में आम बात हो गई है।

खाने वाले तेल की महंगाई पर बोली गृहणियां

महराजगंज शहर की उषा देवी, प्रियंका वर्मा, मनोरमा गुप्ता आदि ने बताया कि सरसों तेल, रिफाइन, पॉम आयल ने रसोई घर का बजट बिगाड़ दिया है। इस महंगाई में बड़ी मुश्किल से रसोई चलानी पड़ रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें